फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो बाइकों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
bike thief
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। ये चोर कुछ समय से घरों के बाहर खड़े दो पहिया वाहनों को चुरा कर फुर्र हो जाते थे। इससे क्षेत्र में भय बना हुआ था। पकड़े गए तीनों आरोपी नंगल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा और डीएसपी नंगल जीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई है। एएसआई गुरनाम सिंह और एएसआई बलराम के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। गुप्तचरों से मिली जानकारी के आधार पर गुरनाम सिंह की टीम ने दिवाली की रात स्थानीय अड्डा मार्केट से चोरी हुए बुलेट बाइक के कथित आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र पवन कुमार निवासी अपर दबखेड़ा को गिरफ्तार कर बुलेट बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई बलराम सिंह की टीम ने शनिवार को प्रीतनगर से चोरी हुए सप्लेंडर बाइक को चोरी करने के आरोपी ओमवीर पुत्र राज कुमार निवासी नंगल और अमित गिल पुत्र जोगराज निवासी 47 डीएसडब्ल्यूई को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें