फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ चेन स्नेचिंग का प्रयास

विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। पुराने बस अड्डा के पास चेन छीनने के आरोप में एक महिला पकड़ा जबकि तीन महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस महिला को पुलिस चौकी संतोषगढ़ ले गई, जहां पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार महिलाओं के बारे मेें पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि पुराने बस स्टैंड संतोषगढ़ के समीप करीब चार महिलाओं ने उसे बातों में उलझा लिया। एक महिला ने गले में डाली सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। जैसे ही महिलाओं ने चेन को खींचने का प्रयास किया, तो पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर तीन महिलाएं भाग गईं, जबकि एक को लोगों ने काबू कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि चेन छीनने के दौरान चेन टूट कर उनके हाथ में रह गई और सोने का लॉकेट गायब हो गया। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि चैन स्नैचिंग करने की कोशिश में एक महिला को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें