बंगाणा (ऊना)। उपमडल बंगाणा की डीहर पंचायत के प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर हो गया है। पुराना भवन धीरे-धीरे गिर रहा है। लेकिन अभी तक इसे गिरा नहीं रहा है। सोमवार को भारी बारिश के चलते स्कूल की दीवार गिर गई। हालांकि इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
यदि स्कूल शुरू होने से पहले इस पुराने भवन की दिवारों को समय रहते न हटाया तो अप्रिय घटना हो सकती है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान विजय ठाकुर का कहना है कि कमेटी की ओर से प्रस्ताव डालकर शिक्षा विभाग को कई बार दे दिया गया है। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से काई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय पंचायत प्रधान बलदेव सिंह का कहना है कि पंचायत कि ओर से भी प्रस्ताव पारित कर पुराने भवन को गिराने के लिए शिक्षा विभाग को कहा है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इसके लिए जल्द ही पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से समस्या का हल करवाने के लिए मिलेंगे।