फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल के मुबारिकपुर में रविवार को कार-बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह क्षेत्र के मुबारिकपुर चौक-गगरेट मार्ग पर एक बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। इस कारण बाइक पर सवार शंकरदास पुत्र कृष्ण लाल निवासी लाडोवाली रोड लुधियाना और अत्रप्रीत सिंह पुत्र सुखपाल निवासी चंद्रनगर लुधियाना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने शंकरदास को रेफर कर दिया जिसे लुधियाना के अस्पताल ले जाया गया है। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें