अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है। उसने बताया कि शुक्रवार रात को एक व्यक्ति घर आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया। जिस पर उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। महिला के अनुसार उसका पति अक्सर बीमार रहता है। थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 451, 314 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।