फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर खड़ा किया स्कूटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल के बाहर से शातिर एक्टिवा स्कूटर चोरी कर फरार हो गए हैं। क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोर आए दिन बिना किसी खौफ के लोगों के घरों में घुस कर कभी नकदी, जेवर तो कभी वाहन चोरी कर रहे हैं। लेकिन, चारों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम दिखाई दे रही है। ऐसे में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल आनंदपुर साहिब के गांव खमेड़ा निवासी जगत पाल ने नंगल पुलिस को शिकायत दी है कि वह चार मई को अपनी भांजी से मिलने बीबीएमबी डीएवी स्कूल में आया था। इस दौरान उसने स्कूल के बाहर एक्टिवा स्कूटर खड़ा किया था, जिसे चोरों ने उड़ा लिया। हालांकि, जगत पाल ने स्कूटर को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई इंद्रपाल ने की है। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें