भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने सोमवार देर रात चिंतपूर्णी मंदिर के नजदीक एक स्थानीय व्यक्ति को 14 देसी शराब की बोतलों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में की है। आरोपी की पहचान तरसेम लाल (54) निवासी समनोली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ अमरीक सिंह ने की है।