फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में फास्ट फूड की दुकान के समीप खड़ी एक कार का शीशा तोड़ कर शातिर 20 हजार की नकदी उड़ा ले गए। कार मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद फूड कॉर्नर सहित अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार सहित वैष्णो देवी माथा टेकने गया हुआ था। वीरवार को घर लौटते समय रक्कड़ कॉलोनी स्थित विरसा में खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद पार्किंग में खड़ी कार के पास पहुंचे तो पाया कि गाड़ी की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखे बैग का सामान विखरा हुआ था। व्यक्ति ने बताया कि बैग से 20 हजार रुपये की नकदी और आधार कार्ड गायब था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें