फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में भड़की आग

विज्ञापन
चालक ने बुझाई, सवारियों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन

जोल (ऊना)। भिड़ला गांव से कुछ दूरी पर एचआरटीसी बस में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


बुधवार दोपहर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ऊना से भिड़ला रूट पर जा रही थी। भिड़ला से दो किलोमीटर पीछे बस में अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस चालक विजय कुमार एवं परिचालक रोहित शर्मा ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।

 

आग को बुझाकर सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चालक ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते समय यह समस्या आई थी। ऊना से मेकेनिक बुलाकर स्पार्किंग से आग लगने के कारण बताए गए। बस को ठीक कर रूट पर बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें