फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को जहरीले सांप ने डसा

विज्ञापन
snake bite
विज्ञापन

अंब (ऊना)। हंबोली गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जगदीश रविवार शाम किसी काम के सिलसिले से खेतों से गुजर रहा था। अचानक उसके पांव पर सांप ने डस दिया।

विज्ञापन


इसके चंद मिनट के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तेजी से उसके शरीर में सांप का दंश फैलने लगा। जैसे-तैसे करके जगदीश घर पहुंचा और इस बाबत परिजनों को बताया। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। चिकित्सक ने जगदीश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में भर्ती कर लिया। एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की हालत में पहले से काफी सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें