अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
पुलिस थाना अंब के तहत दोसड़का में एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवदेव सिंह पुत्र किशन दास निवासी नंगल जरियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वृद्ध की मौत ठंड लगने के कारण हुई।
जानकारी के अनुसार शिवदेव सिंह निवासी नंगल जरियाला काफी समय से दोसड़का के पास रेन शेल्टर में रहता था। मंगलवार देर शाम वह इस स्थल पर मृत मिला। लोगों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।