फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवा कोहलां में लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)।
क्षेत्र के गांव मवा कोहलां में चोरों ने रिहायशी घर में सेंधमारी कर लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। वारदात के दौरान घर में कोई नहीं था। क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मवा कोहलां निवासी ऊषा रानी ने बताया कि वह चंडीगढ़ गई हुई थी जहां उसके पति सुरेंद्र शर्मा कार्यरत हैं। वीरवार को जब वापस घर लौटी और मकान का ताला खोला तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था जिसे देख होश उड़ गए। ऊषा रानी ने बताया जब उसने अलमारी देखी तो करीब 10 तोले सोने के गहने और कुछ चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने फौरन दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता ने बताया कि चोर घर के पीछे की तरफ से खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घुसे थे। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस को मवा कोहलां में सोने के गहने चोरी होने की शिकायत मिली है। इस पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें