फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी पुलिस की जलन्धर में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। भरवाईं मुबारकपुर रोड पर थनिकपुरा के पास बीते मंगलवार को जालंधर की वृद्ध महिला का गला घोंटने मारपीट और छीनाझपटी के मामले में चिंतपूर्णी पुलिस ने बुधवार देर शाम जालंधर में दबिश दी। दबिश वृद्धा को बस में लाने वाली महिला के साथ उसके ऊपर हमला करने वाले अनजान व्यक्ति की धरपकड़ के लिए दी गई। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को जालंधर की वृद्ध महिला ने चिंतपूर्णी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने जालंधर की ही दो महिलाओं निर्मला और परवीन से उधार दिए साढ़े छह लाख रुपये वापस लेने थे। निर्मला वृद्धा को रुपये देने का झांसा देकर बस में चिंतपूर्णी की तरफ ले आई। थनिकपुरा में उसे उतारकर वहां एकांत में एक अनजान व्यक्ति के साथ छीना झपटी मारपीट और चुन्नी के साथ गला घोंटने का प्रयत्न किया गया। इसके बाद वृद्धा को सड़क के पास छोड़कर उसका मोबाइल और पर्स लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में जहां पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया वहीं बुजर्ग महिला के बताए गये पते पर दबिश दी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले के सिलसिले में एक टीम जालंधर भेजी है। पीड़ित महिला द्वारा बताए गए पते की वेरिफिकेशन की जा रही है ताकि जो महिला वृद्धा के साथ आई थी उसका पता लग सके। पुलिस मामले को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें