दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के चलेट में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 72 बोतल अवैध के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने चलेट चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे नंगल जरियाला की ओर से आ रही एक गाड़ी की पुलिस ने तलाशी ली। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 72 बोतलें देसी शराब बरामद कीं। डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कर्ण वासी निवासी अंबोआ जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।