फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटली में दो लोगों में मारपीट, एक के दांत तोड़े

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के हटली में दो लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात में घायल हुए व्यक्ति को मुंह पर चोटें आई हैं। व्यक्ति के दो दांत भी टूट गए हैं।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूत्र बताते हैं कि जसविंद्र सिंह निवासी गांव बौट तहसील बंगाणा जिला ऊना बुधवार देर रात को थानाकलां से किसी काम के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान डूमखर के पास उसने गाड़ी से लिफ्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हटली में गाड़ी चालक के साथ जसविंद्र का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गाड़ी चालक ने जसविंद्र पर हमलाकर उसके दांत तोड़ दिए। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित जसविंद्र सिंह की शिकायत के आधार आरोपी वीरेंद्र कुमार गांव दांडू बडसर जिला हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें