अंब (ऊना)। वन विभाग की टीम ने लोहारा जंगल में काटे गए खैर के मोछे बरामद किए हैं। विभाग की तरफ से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार चौआर बीट के आरओ अरुण कुमार ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को लोहारा जंगल में गश्त के दौरान वन में अवैध रूप से काटे गए खैर के 17 मोछे बरामद किए गए। इनकी कीमत 29 हजार 943 रुपये आंकी गई है। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर 32-33 वन अधिनियम एवं आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।