फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
विज्ञापन

पुलिस थाना हरोली में एक एनजीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। मंगलवार को धोखाधड़ी का शिकार लोगों ने एनजीओ की कथित धोखाधड़ी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले भी पीड़ित संस्था के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों ने बताया कि एनजीओ ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पैसे लेने के बाद भी उनको नौकरी नहीं दी गई है। जिला पुलिस प्रमुख से मिलने के बाद पीड़ितों ने हरोली थाना में एनजीओ के तीन प्रतिनिधियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। डीएसपी हरोली गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें