फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में रंगड़ों के काटने से गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। रंगड़ों के काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार शाम को घर से घासनी में घास लाने गई थी। यहां पर अचानक रंगड़ों ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को घायलावस्था में सिविल अस्पताल सुन्नी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान उपमंडल करसोग के अलसिंडी गांव की कौशल्या देवी (23) पत्नी दिनेश कुमार गांव व डाकघर अलसिंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपनी सास और एक अन्य महिला के साथ घासनी से घास काटने गई थी। पांच बजे के करीब जब वह घासनी में पहुंची तो अचानक रंगड़ों ने हमला बोल दिया। कौशल्या की सास ने ग्रामीणों की मदद से उसे नागरिक चिकित्सालय सुन्नी पहुंचाया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका गर्भवती बताई जा रही है। नागरिक चिकित्सालय सुन्नी से डाक्टर ने इस बारे में थाना करसोग में सूचित किया। पुलिस दल ने सुन्नी अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएसपी करसोग आरके राणा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें