फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ गगरेट हटाए, चार पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी थाना में बिना बताए गैर हाजिर रहने पर चार पुलिस जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने सोमवार देर रात चिंतपूर्णी थाना में किए गए औचक निरीक्षण के बाद की। वहीं एसपी ने गगरेट थाना के एसएचओ को थाने से बदलकर लाइन में तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि एसएचओ के आम जनता से व्यवहार को लेकर उन्हें लाइन में स्थानांतरित किया है।

सोमवार रात एसपी ऊना दिवाकर शर्मा चिंतपूर्णी थाना में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। अचानक दबिश से थाने में उपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना में पहुंच कर जहां व्यवस्थाएं जांचीं। वहीं ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को भी बुलाया। इस दौरान ड्यूटी से चार पुलिस कर्मचारी गैरहाजिर थे। ड्यूटी में कोताही बरतने पर एसपी ने चारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। करीब एक घंटे तक चिंतपूर्णी थाना में निरीक्षण करने के उपरांत एसपी दिवाकर शर्मा लौट गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गगरेट थाने का औचक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण और फीडबैक के आधार पर यहां तैनात एसएचओ को लाइन में स्थानांतरित करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते या गैरहाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों एसपी ने रात के समय हरोली एवं ऊना थाना का भी औचक निरीक्षण किया था। जहां पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। एसपी के कड़े तेवरों से जहां खनन, नशा एवं शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। नियम तोड़ने वाले पुलिस कर्मचारी भी खौफजदा हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने पर चार पुलिस कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, गगरेट थाना के एसएचओ को लाइन में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें