ऊना। पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान स्कूटी सवार युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ रिक्की निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। आरोपी से करीब 0.85 मिग्रा. स्मैक पकड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस की एसआईयू टीम अरनियाला मेें गश्त पर थी। इसी दौरान ऊना से अरनियाला की ओर जा रही स्कूटी को रुकने का इशारा किया। लेकिन, युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार आरोपी गुरदीप के पास से करीब 0.85 मिग्रा. स्मैक बरामद हुई। नशे के खिलाफ छेड़े पुलिस के अभियान से नशा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर ऊना कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जल्द ही अन्य नशे के अन्य तस्करों को दबोच लिया जाएगा।