फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से 1.55 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आशा देवी अंबोटा मार्ग पर चेकिंग के दौरान 1.55 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन


गगरेट थाना इंचार्ज नंदलाल इंदौरिया ने बताया कि पुलिस ने आशादेवी अंबोटा मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो उनके पास से 1.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। होशियारपुर निवासी निखिल सैनी और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि होशियारपुर पंजाब से सटे गगरेट क्षेत्र में नशे के सौदागर चोर रास्तों से हिमाचल में प्रवेश करते हैं। पुलिस समय-समय पर नशे के इन सौदागरों पर कार्रवाई करती रहती है। थाना प्रभारी नंदलाल इंदौरिया और अतिरिक्त थाना प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें