फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो और ऑल्टो में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के चुरुड़ू के गारनी पुल के ऊपर शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पालमपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस के साथ विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चालक को कार से बाहर निकालने में खासी दिक्कत हुई। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कार चालक की पहचान 34 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी समाणा पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में होमगार्ड के पद पर तैनात था। इसको लेकर अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें