ऊना। स्थानीय कॉलेज के पास बुलेट के पटाखे बजाकर कुछ युवा कॉलेज की छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। शरारती तत्व सड़क पर सरेआम छात्राओं के पास बुलेट के पटाखे बजा रहे हैं। सुबह के समय कॉलेज के पास तेज रफ्तार बुलेट पर पटाखे बजा रहे युवकों को आम तौर पर देखा जा सकता है।
इन शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने में पुलिस भी नाकाम दिखाई दे रही है। प्रदेश सरकार एक ओर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दे रही है दूसरी ओर शरारती तत्व नियमों एवं कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आए दिन ऊना-नंगल मार्ग पर दिनदहाड़े शरारती तत्व कभी खुली जीप में गाने लगाकर तो कभी बुलेट पर तेज रफ्तार से गेड़ियां लगाकर छात्राओं का परेशान कर रहे हैं। ऐसे युवक बाइक ट्रिप्पल राइडिंग करके यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। शरारती तत्वों पर नकेल कसने में पुलिस भी नाकाम दिख रही है। गौरतलब है कि पुलिस भी मात्र सौ से दो रुपये का चालान काट कर शरारती तत्वों का छोड़ देती है। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि मामला उनका ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।