ऊना। पुलिस चौकी पंडोगा के तहत भदसाली में पुलिस ने दो युवकों से हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह और अमित कुमार निवासी भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदसाली के समीप पुली पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली। इस पर वह आनाकानी करने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान युवकों से 1 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।