फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर में नाले में मिला प्रवासी मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की भौर पंचायत में मंगलवार सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। जब स्थानीय लोगों ने इसे देखा तो उन्होंने सुंदरनगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। जिसका पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी इखलाक (55) पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। इखलाक यहां एक भट्ठे में मजदूरी का काम करता था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से उसने काम छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि शव पर किसी भी तरह के कोई जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें