ऊना।
झलेड़ा चौक पर यातायात प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रोड मैप तैयार किया है। इस दौरान नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एसडीओ रविंद्र शर्मा और जेई राजेश कुमार की अगुवाई में ऊना शहर और झलेड़ा में बस स्टॉप की जगह को थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग पेंट से चिन्ह लगाए गए। ऊना शहर में बस चालक अपनी मनमर्जी से जगह-जगह बसों को खड़ी कर सवारियों को चढ़ाते हैं।
ऊना शहर में यहां इस मार्किंग को गलुआ चौक के नजदीक, सैनिक कैंटीन, पुराने बस अड्डे और झलेड़ा में बस स्टॉप की जगह को चिन्हित कर मार्किंग की गई है। इन स्थानों पर पक्के पेंट से मार्किंग कर निशान लगाए गए हैं। अब इन स्थानों से आगे या पीछे वाहन को खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर एसई राजेश कुमार व कर्मचारी अशोक कुमार, लाल चंद, सोनू उपस्थित रहे।