फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से कामगार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में मशीन की चपेट में आने से महिला कामगार घायल हो गई। इस हादसे में महिला कामगार के हाथ और बाजू में गहरी चोटें आई हैं। उसे स्थानीय कामगारों और प्रबंधन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरपलाह निवासी सुमन देवी टाहलीवाल के एक निजी उद्योग में काम करने गई थी।
विज्ञापन


काम के दौरान उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। कामगारों ने तुरंत मशीन को बंद किया और उसे बचाया। गंभीर हालत में घायल महिला को ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उद्योग में हादसे हो चुके हैं। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर किया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें