फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ गृह के बाहर जेबकतरे ले उड़े हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं/चिंतपूर्णी। श्रावण अष्टमी मेले में शातिर जेबकतरे चिंतपूर्णी में दस्तक दे चुके हैं। मेले के पहले ही दिन जेबकतरों ने पंजाब के एक श्रद्धालु की जेब साफ कर डाली। मामला सोमवार दोपहर का है, जब श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगा हुआ था। गर्भ गृह के बाहर जेबकतरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसका पता श्रद्धालु को तब चला जब वह खजाना पेटी में अपना योगदान डालने लगा। जेब खाली देखकर श्रद्धालु हक्का-बक्का रहा गया। इसकी शिकायत श्रद्धालु ने मंदिर कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई है।
पीड़ित श्रद्धालु जीरकपुर निवासी उद्योगपति पीयूष मित्तल ने बताया कि जेब में करीब 46,500 रुपये थे। कुछ अंशदान माता के खजाने में करना था। वह हर बार मेलों में मंदिर आते हैं, लेकिन इसकी वजह से मन काफी आहत हुआ। मंदिर प्रशासन के पास जेबकतरों से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंदिर प्रशासन ने 75 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर में लगवाए हैं ताकि हर किसी पर नजर रखी जा सके। लेकिन, अब ये कैमरे बीते महीने से माता भरोसे ही चल रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने सीसीटीवी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की है। अमर उजाला ने अभी हाल ही में इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। पिछले दिनों भी एक श्रद्धालु ने जेब कटने पर फुटेज देखने की मांग की थी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया था।
मंदिर अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। श्रद्धालुओं को वीडियो रिकार्डिंग दिखा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें