भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के धर्मशाला महंता खास में घरेलू विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों का चिंतपूर्णी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक देर रात नजदीकी गांव धर्मशाला महंता में एक ही परिवार के सदस्यों चाचा-भतीजा में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों का चिंतपूर्णी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल, दोनों चाचा-भतीजा में समझौते को लेकर बातचीत चली हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है। डीएसपी अंब धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।