फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। निकटवर्ती कटौहड़ कलां गांव में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में तीस वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंचन कुमार पुत्र सतपाल निवासी गोंदपुर चक्कसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


सड़क हादसा रविवार रात के लगभग दस बजे अंब-ऊना मार्ग पर उस समय हुआ। जब ऊना से अंब की तरफ आ रहे कंचन कुमार की बाइक उसके आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक कंचन गंभीर रूप से घायल हो गया। कंचन को लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। अंब अस्पताल में कंचन ने जख्मों की ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें