फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में धरा नशेड़ी, बुलेट में बजा रहा था पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। पुलिस ने एक बिगड़ैल नशेड़ी पटाकेबाज बाइक सवार को पकड़कर उसकी बाइक जब्त कर ली है। यातायात पुलिस अब तक करीब ऐसे सौ बिगड़ैल बाइकर्स पर कार्रवाई कर चुकी है।

यातायात प्रभारी निर्मल सिंह के मुताबिक शनिवार देर शाम को लाल रंग की बाइक साइलेंसर से अजीब-अजीब आवाजें निकालकर बाजार में दशहत फैला रही थी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। योजना बनाकर पुलिस ने मैहतपुर मेन बाजार से लेकर आस-पास के संपर्क मार्गों पर नाकेबंदी कर रखी थी। उसे भटोली रोड पर शनिवार को करीब 9 बजे दबोच लिया। निर्मल सिंह के मुताबिक चढ़तगढ़ निवासी बाइक सवार नशे में था। वह कई दिनों से बाइक से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान कर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि बिगडै़ल बाइकर्स अब किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने लोगों को ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ आगे आकर पुलिस का सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें