फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर जेठ-जेठानी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती बगड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट से एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार एवं मेडिकल के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया।

मारपीट की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना अंब में दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रूषमा देवी निवासी गांव बगड़ा तहसील अंब ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घायल हुई रूषमा देवी को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अंब थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज का पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें