गगरेट (ऊना)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में दुकान से अवैध शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब माफिया इधर-उधर खिसक लिए। जानकारी के अनुसार गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चाय के स्टॉॅल में छापेमारी कर 27 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार चाय के साथ-साथ शराब का कारोबार करता था।
इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।