अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत पंडोगा गांव में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। हालांकि दुर्घटना में जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कार में लगी आग की लपटें उठती देेख गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना में कार मालिक का करीब साढे़ चार रुपये का नुकसान का अनुमान है। कार को आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सतपाल निवासी पंडोगा बुधवार रात घर में सोए थे। सतपाल ने कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात को अचानक सतपाल की गाड़ी को आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार में लगी आग नहीं बुझी। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार को आग लगने से कार मालिक सतपाल को लगभग चाढ़े चार लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।