अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। निकटवर्ती भडौलियां गांव के युवक को चार लोगों ने पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट से लोगों में दहशत है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में लखविंद्र सिंह पुत्र जीत राम निवासी गांव देहलां जिला ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि भडौलियां कलां गांव के जगतार, अमरीक, लखवीर और ओंकार ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी जगतार, अमरीक, लखवीर व ओंकार सभी निवासी गांव भडौलियां कलां जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।