अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। गगरेट-चिंतपूर्णी मार्ग पर ल्यूमिनस उद्योग के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय साहिल पुत्र संजीव कुमार निवासी शिवपुरी कढोहा के रूप हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के संदर्भ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक गगरेट के एक निजी उद्योग में कार्यरत था।
सोमवार रात करीब साढे़ दस बजे साहिल दोस्त मंजीत के साथ स्कूटी पर घर की ओर जा रहा था, कि इसी दौरान होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में स्कूटी के पीछे बैठा साहिल बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।