फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने रौंदा साइकिल सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)।
मैहतपुर बाजार में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब रमेश चंद पुत्र मंगत राम निवासी रामपुर सानी, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपुर सानी निवासी रमेश चंद वीरवार सुबह रोजाना की तरह साइकिल पर दूध लेकर मैहतपुर आया था। बाजार के समीप अचानक कार सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार रमेश चंद लहूलुहान हो गया। हादसे में घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें