फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं, बेटे की हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
गगरेट-भरवाईं मार्ग पर संदिग्धावस्था में सात नवंबर को हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। शनिवार को इसी बारे में मृतक के परिजनों ने एसपी संजीव गांधी को ज्ञापन सौंपा और इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने एसएचओ से भी इस मामले में जवाब-तलब किया।

मृतक के पिता जिला कांगड़ा के बडोह निवासी सरवन कुमार ने मंगलवार को एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनका बेटा अतुल गगरेट के एक निजी उद्योग में कार्यरत था। सात नवंबर को बेटे की गगरेट-भरवाईं मार्ग पर मौत हो गई जिसे सड़क हादसा करार दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि कि सात नवंबर को एक फोन आया जिसमें पहले उन्हें बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। हालांकि बाद में उनको सूचना मिली कि बेटे अतुल की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे जिसमें एक युवक फरार था, वहीं दूसरे युवक को मामूली सी भी चोट नहीं आई थी। वहीं बाइक को भी कोई खरोंच नहीं आई थी। उन्होंने शक जाहिर कर कहा कि बेटे की हत्या हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस पर भी मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने कहा कि वे खुद मौके पर जाएंगे। इस मामले की दोबारा से जांच करवाई जाएगी। यदि कहीं पुलिस कर्मी भी दोषी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर मृतक के ताया स्वरूप, सुभाष चंद, प्रधान शकुंतला देवी, पूर्व प्रधान गुरचरण, अजीत राधा, बीडीसी सदस्य विजय कुमारी, राजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें