फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नशा पिलाकर लूटे 15 हजार

Tue, 02 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित एक बैंक के पास एक प्रवासी युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर 15 हजार रुपये लूट लिए गए। नशे में चूर युवक को जब दूसरे दिन पूरी तरह होश आया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रवासी युवक ऊना स्थित एक दुकान में काम करता है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह ऊना स्थित एक बैंक में 15 हजार रुपये जमा करवाने जा रहा था। बैंक में डिपॉजिट पर्ची लेने के बाद वह बाहर आया। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद व्यक्ति ने उसे पानी पीने के लिए पूछा और उसे बोतल से नशे वाला पानी पिला दिया। बैंक से कुछ दूर जाने के बाद व्यक्ति ने उससे पैसे जमा करवाने की बात पर उससे 15 हजार रुपये ले लिए। प्रवासी युवक ने बताया वह कैसे घर पहुंचा, इसके बारे में उसे कुछ मालूम नहीं। युवक ने बताया कि 15 हजार रुपये में से 7 हजार उसके और 8 हजार उसके साथी के थे, जिसे उसने अपने गांव भेजना था। युवक ने मंगलवार को पूरी बात की जानकारी अपने दुकान मालिक को दी। इसके बाद दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाने वाले व्यक्ति को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि इसके बारे में दुकान मालिक और प्रवासी युवक की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें