फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसे में बाईक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत नंगल खुर्द में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की पहचान अशोक कुमार निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार सोमवार देर शाम टाहलीवाल से अपने घर ललड़ी की तरफ जा रहा था। नंगल खुर्द में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक को काफी चोटें लगीं। गंभीर अवस्था में युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक टाहलीवाल में मैकेनिक का काम करता था। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें