फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलूकपुर में दो गुट भिड़े, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती मलूकपुर गांव में कहासुनी पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। इसके अलावा दोनों ओर से एक-दूसरे के घर पर पत्थरों से तोड़फोड़ भी की।

मारपीट में चार लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुलवीर कौर निवासी गांव मलूकपुर जिला ऊना ने संतोषगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि सुरेंद्र पाल सिंह और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके घर पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में कुलवीर कौर के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें