अंब (ऊना)। पुलिस ने कलरूही में एक व्यक्ति को पर्ची दड़ा सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अंब पुलिस टीम ने कलरूही निवासी व्यक्ति को साढ़े तीन सौ रुपये की दड़ा सट्टे की पर्चियों के साथ पकड़ा। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से काम कर रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।