युवक ने निगला जहरीला पदार्थ
ऊना। वार्ड 10 बेहल्ली मोहल्ला में 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बेहल्ली मोहल्ला के युवक ने सोमवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ती तबीयत देखते परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर युवक की हालत में सुधार आया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।