स्लेटपोश मकान गिरने से परिवार बेघर
घटना में परिवार को दो लाख का नुकसान
पटवारी ने लिया मौके का जायजा
भटेड़ में बारिश की भेंट चढ़ा मकान
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। अंब उपमंडल के ग्राम पंचायत भटेड़ में स्लेटपोश मकान गिरने से एक गरीब परिवार बेघर हो गया है। इसका दो लाख रुपये का नुकसान का अनुमान हुआ है। मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा शर्मा ने की।
प्रधान सुषमा शर्मा ने बताया कि रविवार रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि निर्मला देवी विधवा ज्ञान चंद निवासी भटेड अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखती है। उनका स्लेट पोश मकान ढह जाने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। प्रधान ने बताया कि निर्मला देवी व उनका बेटा मनरेगा में दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। आमदनी का और कोई साधन नहीं है। स्लेटपोश घर गिरने से परिवार का 2 लाख का नुकसान हुआ है। प्रधान ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से निर्धन परिवार को 5 हजार की मदद की है। क्षेत्र के पटवारी को बुलाकर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है