फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़ हाईवे पर हराबाग के निकट वीरवार देर रात एक वाहन की टक्कर में आने से मादा तेंदुए की मौत हो गई है। सुबह सड़क किनारे जब लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो वे घबरा गए। जब काफी देर तक तेंदुआ नहीं उठा तो लोग साहस कर उसके पास पहुंचे। जांच में उन्होंने उसे मृत पाया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी सूचना मिलने पर मौका पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव जला दिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि यह मादा तेंदुआ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें