फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : bureau
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर तीन के गलुआ में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दलवीर कौर पत्नी स्व. हरमिंद्र सिंह निवासी गलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि अभी आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से तनाव में थी। वीरवार सुबह गलुआ की दलवीर कौर ने घर में फंदा लगा लिया। बेटे ने मां को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। एएसपी ऊना विनोद कुमार ने बताया कि मामले के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के आत्महत्या के क्या कारण रहे है, पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें