फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलेटा में भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख

विज्ञापन
फायर - फोटो : SELF
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। कुटलैहड़ विस के सतलेटा गांव में हुए भीषण अग्निकांड से पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बुधवार देर रात हुए अग्निकांड में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों के पीछे शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हलका पटवारी ने मौके पर दौरा कर नुकसान आकलन किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सतलेटा गांव में बुधवार देर रात केवल कृष्ण की पशुशाला में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलनी शुरू हो गईं। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने फौरन आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन असफल रहे। इसी बीच लोगों ने फायर गांव कर्मियों को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर भीषण आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं कीमती लकड़ी, पशुचारा सहित अन्य सामान भी जलकर स्वाह हो गया। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें