फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से युवक झुलसा

विज्ञापन
burn
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। अंबोटा में आग की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। हादसे में युवक करीब 40 फीसदी तक झुलस चुका है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को अंबोटा निवासी सुशील स्टोव जला रहा था। इस दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते सुशील बुरी तरह से झुलस गया। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाया। इसके बाद उसे गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे ऊना रेफर कर दिया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चड़ीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। अंबोटा के उपप्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि सुशील कुमार घर पर स्टोव में आग लगने से झुलसा है। उसे चिकित्सकों ने हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें