फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार की गले की चेन छीनने का प्रयास

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। टक्का रोड ऊना में बाइक सवार दो युवकों ने सैर कर रहे तहसीलदार ऊना की गले की चेन छीनने का प्रयास किया। सुबह के समय हुई वारदात से लोगों में दहशत है। वारदात के बाद तहसीलदार ऊना ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले फौरन नाकेबंदी की आगामी जांच शुरू कर दी है।

वारदात को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। अभी पुलिस कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह तहसीलदार विजय राय रोजाना की तरह टक्का रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके आगे बाइक आकर खड़ी हुई। इस पर दो युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार कुछ समझ पाते बाइक सवार युवकों ने तहसीलदार के गले पर झपट पड़े और चेन छीन ली। उन्होंने भी फुर्ती दिखाते हुए चेन को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाइक सवार युवक टक्का की तरफ फरार हो गए। मामले की जानकारी तहसीलदार ऊना विजय राय ने पुलिस को दी। गौर है कि इससे पहले भी टक्का रोड पर आधा दर्जन से अधिक चैन स्नैचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। इससे लोगों में दहशत का है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें