फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
संतोषगढ़-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह के समय ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति को माथे पर चोटें आई हैं जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल कार सवार को लोगों की सहायता से संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ स्वां नदी के पुल के पास बुधवार को सुबह के समय ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। घायल कार चालक की पहचान बोध राज निवासी गांव बहल जिला में मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बोध राज अपने भाई रूप लाल के साथ अपने किसी काम से कार में सवार होकर संतोषगढ़ से टाहलीवाल जा रहा था कि अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने सड़क पर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे बोध राज को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बोध राज को उपचार के लिए संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें